Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में बुधवार को जोधपुर-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से जम्मू की ओर जा रही थी। यात्रियों की त्वरित सूझबूझ और समय पर आपातकालीन चेन खींचने के कारण ट्रेन को नोखा-नागौर आउटर सिग्नल पर रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यात्रियों में मचा हड़कंप, अग्निशमन यंत्रों से बुझाई आग
आग लगने की सूचना से ट्रेन में हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत आपातकालीन चेन खींची और रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया। ट्रेन में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन के चमड़े में तकनीकी खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़की।
तकनीकी खराबी ठीक कर ट्रेन रवाना
आग बुझाने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा स्टेशन लाया गया, जहां रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने तकनीकी खराबी को ठीक किया। पूरी तरह से सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दो डिब्बे आग की चपेट में आए थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई।
पढ़ें ये खबरें
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी टाउनशिप का प्रभार जीएम एबी श्रीनिवास को… डीपीएस भिलाई के नए प्रिंसिपल का चयन अप्रैल मध्य तक… निस्तारी तालाबों के लिए तांदुला से छोड़ा जा रहा पानी… एफएसएनएल में 30 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित… डोंगरगढ़ के बूढ़ादेव पहाड़ी में लगी भीषण आग…
- ईरान में तख्तापलट के संकेतः अमेरिका-इजराइल से युद्ध के बीच राष्ट्रपति और IRGC चीफ के बीच बढ़ा विवाद, सत्ता को लेकर छिड़ी भीतरी जंग
- मुजफ्फरपुर के कांटी में फायरिंग, दो युवकों को लगी 5 गोलियां, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने का लोगों को बेसब्री सें इंतजार, यहां जाने के लिए अभी से 3.32 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- राजधानी में बदमाशों ने मचाया उत्पात: 3 युवकों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख, वीडियो वायरल, पीड़िता का आरोप- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

