Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर में शनिवार तड़के 3 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12216) के इंजन में आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। यह हादसा सेंदड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गुजरने के दौरान हुआ। उस समय ट्रेन में 500 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग इंजन से डिब्बों तक नहीं पहुंची, और लोको पायलट की तत्परता के कारण सभी यात्री सुरक्षित रहे। यह ट्रेन मुंबई के बांद्रा से दिल्ली के सराय रोहिल्ला जंक्शन के बीच चलती है।

ट्रेन रात 11:30 बजे आबू रोड से रवाना हुई थी और सुबह 3:45 बजे अजमेर पहुंचने वाली थी। इस दौरान इसका कोई आधिकारिक स्टॉपेज नहीं था। सेंदड़ा स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन की गति धीमी थी, तभी इंजन के दूसरे हिस्से से धुआं उठता दिखा। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और यात्रियों को सुरक्षित उतारा। हादसे की सूचना अजमेर रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सुबह 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि आग की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, सटीक कारण की जांच की जा रही है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, और किसी को चोट नहीं आई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू कर दी है।
ट्रैक को सामान्य करने में जुटी टीमें
रेलवे प्रशासन ने इंजन को हटाने और ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया है ताकि रेल यातायात सामान्य हो सके। रूट को पूरी तरह बंद नहीं किया गया, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कुछ ट्रेनों को सेंदड़ा स्टेशन से कम गति से निकाला गया।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि यातायात जल्द ही सामान्य हो जाएगा। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं, और रेल प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी जांच को और सख्त करने की बात कह रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Bird Flu : बर्ड फ्लू के बीच मचा हड़कंप, ट्रेन से पहुंची चूजों की सप्लाई
- 100 रुपए के लिए मर्डर: उधारी बनी मौत की वजह, 3 युवकों ने बेरहमी से ली जान
- ‘कानून के राज’ में सरेआम गोलीबारी : बदमाशों ने चलाई गोलियां, डीजे संचालक हुआ घायल, खुद एंबुलेंस बुलाकर गया अस्पताल, फिर…
- IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी
- बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2026: मोतिहारी में आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने लाया 8वां स्थान, सहरसा की सृष्टि ने 411 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन
