Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में प्रतापनगर सदर और झंवर थाना पुलिस ने बी.टेक छात्र सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कमीशन और किराए के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहे थे, जिनमें 1.5 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन पाए गए। प्रतापनगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच की गई, जिसमें 5-6 लेन-देन संदिग्ध पाए गए।

खाताधारक मोहम्मद फारूख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने स्वीकार किया कि उसने अपना खाता साइबर ठगों को किराए पर दिया था। इसके बाद उसके तीन सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कबीर नगर भील बस्ती निवासी मोहम्मद फारूख (पुत्र मोहम्मद युसुफ), भैरवा भाकर भील बस्ती निवासी मोहम्मद सोहैल गौरी (पुत्र मोहम्मद अली), धवा गांव निवासी सुरेंद्र (पुत्र गोपाराम मेघवाल) और लोहावट के दयाकोर गांव निवासी बी.टेक छात्र महेंद्र सिंह (पुत्र राजूराम बिश्नोई) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बैंक खाता डायरी और एक एटीएम कार्ड बरामद किया।
उधर, झंवर थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि एक अन्य संदिग्ध खाताधारक मुकेश चौधरी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कमीशन के लालच में खाता साइबर ठगों को देने की बात कबूल की। उसके खाते में भी 5-6 संदिग्ध लेन-देन पाए गए। इसके बाद मेहरामनगर निवासी मुकेश (पुत्र सूरजाराम चौधरी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी रोकने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
