Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख के बाद प्रदेश में चल रहे विशेष अभियान के तहत किशनगढ़ में बड़ी कार्रवाई की गई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने एक साथ आठ ठिकानों पर दबिश दी। जिससे बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

यह कार्रवाई एसडीएम किशनगढ़ रजत यादव और सीओ सिटी आईपीएस अजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में, आरपीएस भूपेंद्र की निगरानी में अंजाम दी गई। टीम ने पहले से चिन्हित अवैध बजरी भंडारण स्थलों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
रामनेर रोड, खुशी कॉलोनी, गजानंद कॉलोनी और रामदेव कॉलोनी समेत आठ स्थानों से करीब 1000 टन अवैध बजरी जब्त की गई। इसके अलावा मौके से एक डंपर और एक जेसीबी मशीन भी सीज की गई, जिनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान खनन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा, खनन अधिकारी रितुनाथ सहित कई अधिकारी अभियान में शामिल रहे। जब्ती की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।
सीओ सिटी आईपीएस अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांधीनगर थाना क्षेत्र में बजरी भंडारण पर फोकस कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध बजरी के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बता दें कि इस मामले में खनन विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ गांधीनगर थाने में FIR दर्ज कराया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident Breaking News : छट्ठी से लौट रही महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 2 की मौत, कई घायल
- मिशनरी अस्पताल घोटाला: जेल अधीक्षक पर पैसे लेकर आरोपी को स्पेशल सुविधा देने के आरोप, डांगी ने कहा- यह झूठ है
- गजराज बना ‘यमराज’: बकरी चरा रही वृद्ध महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दांतों से उठाया और फिर…
- Khallari Temple Ropeway Accident : रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारी पर FIR दर्ज, 8 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
- विदेशियों ने भागवत कथा का लिया आनंद, दुनिया के सबसे छोटे कथावाचक के भजनों पर जमकर झूमे, भारतीय संस्कृति की तारीफ की
