Rajasthan News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाईकोर्ट स्थित कई कैंटीनों का निरीक्षण किया, जहां कई कैंटीन बिना फूड लाइसेंस की संचालित पाई गई. ई ब्लॉक की एक कैंटीन के रसोई घर में तो भारी मात्रा में गंदगी और फ्रिज में सड़ी गली सब्जियों के साथ खतरनाक फंगस मिले. मसालों के पैकेट भी एक्सपायरी थे। सबसे बड़ी बात सरकारी कर्मचारी कैंटीन पर भी फूड लाइसेंस नहीं पाया गया.

इसके अलावा कोर्ट में संचालित अन्य कैंटीन की स्थिति काफी खराब थी और अन्य कैंटीन के पास भी फूड लाइसेंस नहीं था. इनमें कई सारी दुकानों का निरीक्षण किया गया. यहां तक की एक कैंटीन के मालिक ने तो केंटीन की काली दीवारों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उसको धुंए से काला किया हुआ था, जो कि एक आपराधिक कृत्य है.
इस दौरान मेसर्स गिरधर गोपाल एंटरप्राइजेज के साथ साथ दुकान नंबर 15, दुकान नंबर 12 तथा दुकान नंबर 9, सरस डेयरी बूथ नंबर 181 तथा दुकान नंबर 21, 19, 17 एवं 8 का निरीक्षण किया गया.
कार्रवाई के दौरान मौके पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी पहुंचे और उन्होंने कैंटीन का हाल देखकर नाराजगी व्यक्त की. राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा के लिखित आग्रह पर राजस्थान हाईकोर्ट में यह कार्रवाई की गई है. हाईकोर्ट परिसर में सभी दुकानदारों और फूड ऑपरेटर्स को लाइसेंस बनने तक सभी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है.
पढ़ें ये खबरें भी
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान
