Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना कुम्हेर क्षेत्र के गांव रारह में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने अपने मां और पिता को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीण रारह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पिता ऊदल को मृत घोषित कर दिया। मां को भरतपुर रैफर कर दिया। वहीं मृतक को परिजन कुम्हेर के अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार रारह निवासी ऊदल जाटव खेत पर बनी झोपड़ी में अपनी पत्नी सुमित्रा संग रहा करता था। उसके दो बेटे बच्चू और प्रहलाद अपने अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहा करते थे। ऊदल ने एक दो दिन पहले खेत की मेढ़ पर लगा एक सूखा पेड़ 4 हजार रुपए में बेचा था।
4 हजार रुपए ऊदल ने अपनी झोपड़ी में रख दिए थे। रविवार को उसका छोटा बेटा प्रहलाद उन 4 हजार रूपए को झोपड़ी में से निकाल कर ले गया और उन पैसों से गोवर्धन ड्रेन के समीप बने मोक्ष धाम में शराब पी रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
