Rajasthan News: काग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर राजस्थान एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखाड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। राजस्थान से पहली बार इस पद पर किसी दलित कांग्रेस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिली है।

जाखड़ कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं। जाखड़ छात्र राजनीति में रहते हुए राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। जाखड़ ने राजस्थान के छात्र आंदोलन, संगठन विस्तार और कैंपस मुद्दों को मुखरता से उठाने के कारण संगठन में अपनी पहचान बनाई। राजस्थान विवि में कैंपस में आरएसएस के एक मुद्दे को उठाने के दौरान जाखड़ को 17 दिन जेल में भी रहना पड़ा था।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जाखड़ को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है। नेताओं ने कहा है कि यह नियुक्ति देशभर के संघर्षशील, जागरूक और परिवर्तन की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों की उम्मीदों का सम्मान है। पूरा भरोसा है कि जाखड़ के नेतृत्व में एनाएसयूआई नए आयाम स्थापित करेगी और विद्यार्थियों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार के मुद्दे को और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
देश में छात्र शक्ति संगठित होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुंलद करेगी। पहले सौंपी गई थी प्रदेश की जिम्मेदारी जाखड़ ने एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर 2018 में बागी होकर राजस्थान विवि में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में संगठन में वापसी कर मजबूती से पार्टी काम में जुट गए। इसी वजह से उन्हें पहले प्रदेशाध्यक्ष और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
हाल ही में जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई राजस्थान ने एपिस्टीन फाइल्स के विरोध में आवाज उठाई थी। राजस्थान के राजनीतिक हलकों में इस फैसले को संगठनात्मक संतुलन और युवा प्रतिनिधित्व के नजरिए से देखा जा रहा है, क्योंकि एनएसयूआई अध्यक्ष के लिए आवेदकों से खुद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात कर संवाद किया था।
पढ़ें ये खबरें
- ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से कचरे में लगी भीषण आग, कार भी जलकर खाक, देखें VIDEO
- इंडो-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
- Ramadan 2026 : रोजे के दौरान क्या करें, क्या ना करें, इन गलतियों से टूट जाता है रोजा …
- “भारत के साथ ट्रेड डील जारी रहेगी, कोई बदलाव नहीं”, टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले ट्रंप
- 23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 15 बैठकें प्रस्तावित, विस अध्यक्ष रमन सिंह बोले- दो महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश


