Rajasthan News: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर (MLSU) के कॉमर्स कॉलेज के पूर्व महासचिव और छात्र नेता विश्वजीत सिंह शक्तावत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सवीना पुलिस के अनुसार, विश्वजीत का परिवार तीतरड़ी क्षेत्र में रहता है। घटना के वक्त परिवार के सदस्य रिश्तेदार के घर गए हुए थे, जबकि विश्वजीत घर पर अकेले थे। जब परिजन लौटे, तो उन्होंने दरवाजा भीतर से बंद पाया। काफी देर खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे।
कमरे में विश्वजीत का शव पंखे से लटका हुआ मिला। यह देखकर परिवार सदमे में आ गया। शव को तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक के भाई ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विश्वजीत सिंह शक्तावत मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय रहे थे। उन्होंने कॉमर्स कॉलेज महासचिव का चुनाव भी लड़ा था और अपने समय में एक प्रभावशाली छात्र नेता के रूप में पहचान बनाई थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पढ़ें ये खबरें
- सूरत में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौके पर मौत
- स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने आ रहा है Vivo S2 FE, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी एंट्री
- गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया ‘मदारी’, सोनिया गांधी के जेल जाने का किया दावा
- मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर सुप्रीम कोर्ट का सबसे बड़ा हंटर, न्यायिक आयोग गठित; अब क्या गिरेंगे आशियाने?
- बालोद सड़क दुर्घटना पर CM साय ने जताया शोक, अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

