Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के निजी सहायक शकूर खान को बिना सूचना दिए पाकिस्तान यात्रा करने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, पूर्व मंत्री के पीए को जासूसी के संदेह में हिरासत में लिया गया है, यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है। इस पूरे मामले की गहराई से जांच होगी और शकूर खान से जुड़े सभी संपर्कों की छानबीन की जाएगी।

बिना अनुमति पाकिस्तान गया शकूर खान
शकूर खान, जैसलमेर जिले के मंगलियों की ढाणी, बड़ोड़ा गांव का निवासी है। वह एक सरकारी कर्मचारी है और विभाग को बिना जानकारी दिए पाकिस्तान चला गया था। यह सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को उसे जैसलमेर से हिरासत में ले लिया। सरकारी कर्मचारी का इस तरह गुपचुप तरीके से विदेशी दौरा करना कई सवालों को जन्म दे रहा है।
संयुक्त जांच समिति कर रही पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त जांच समिति (JIC) द्वारा शकूर खान से गहन पूछताछ की जा रही है। विभिन्न जांच एजेंसियाँ मिलकर इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में कुछ चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़े हो सकते हैं।
जैसलमेर की संवेदनशीलता और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता
जैसलमेर, भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब होने के कारण अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में शकूर खान की संदिग्ध विदेश यात्रा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और सतर्कता दोनों को बढ़ा दिया है। शेखावत ने दो टूक कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘…कोई यहां CM नहीं बन सकता’, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर जदयू विधायक ने कर दी ये बड़ी मांग
- चीखता रहा मासूम, फिर भी… बच्चे की पिटाई देख हो जाएंगे विचलित
- Amit Shah Live : नक्सलवाद के खात्मे पर लोकसभा में चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नक्सल मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ …
- भूषण गगरानी के बाद मुंबई BMC का अगला आयुक्त कौन? देश की सबसे अमीर महानगरपालिका पर टिकी सबकी नजरें
- नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज
