Rajasthan News: धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे गिर्राज सिंह मलिंगा ने बुधवार को SC-ST कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूर्व विधायक ने यह कदम उठाया. 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

क्या है मामला?
मार्च 2022 में धौलपुर के बाड़ी डिस्कॉम कार्यालय में सहायक अभियंता (AEN) हर्षाधिपति वाल्मीकि के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. आरोप है कि तत्कालीन विधायक गिर्राज मलिंगा ने अपने साथियों के साथ अभियंता पर कुर्सी से हमला किया, जातिसूचक गालियां दीं, और मारपीट की. यह विवाद बिजली के ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर हुआ था. अभियंता के इनकार के बाद कार्यालय में घुसकर हमला किया गया.
अदालत की प्रक्रिया
मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद मलिंगा ने मई 2022 में जयपुर कमिश्नरेट में आत्मसमर्पण किया. उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली, लेकिन जुलाई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी और 30 दिन में सरेंडर करने का निर्देश दिया.
पढ़ें ये खबरें
- Bastar News Update : जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अलर्ट… पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप… स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख… होली के रंगों से किस्मत संवार रही महिलाएं …
- नहीं मिली मुफ्त की शराब तो की ताबड़तोड़ फायरिंग, होली पर मांगी रंगदारी, इलाके में दुकानें धड़ाधड़ हुई बंद
- सीएम डॉ मोहन यादव ने देखी फिल्म शतक: कहा- यह मूवी समर्पण-संकल्प और राष्ट्रीय चेतना की प्रेरक गाथा, लोगों से की ये अपील
- सहरसा में होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: SP ने की शांति और भाईचारे की अपील
- बेगूसराय की 150 साल पुरानी कुआं वाली होली, साइकिल पंप से बरसते हैं रंग, दो दिनों तक चलती है अनोखी प्रतियोगिता

