Rajasthan News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास (79) पूजा के दौरान झुलस गईं। गणगौर आरती करते समय दीपक की लौ से उनकी चुन्नी में आग लग गई, जिससे वे घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया।

परिवार ने दी घटना की जानकारी
गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि वे फार्महाउस गए हुए थे, तभी घर से आग लगने की सूचना मिली। जब वे पहुंचे, तो पता चला कि गणगौर पूजा के दौरान दीपक की लौ से उनकी चुन्नी में आग लग गई थी। घर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
उनकी बहू हितांशी शर्मा ने बताया कि पूजा समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए थे। इसी बीच नीचे जल रहे दीपक से उनकी चुन्नी में आग लग गई। इसके बाद उनके पति और घर में काम करने वाले बसंत ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
गिरिजा व्यास: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता
डॉ. गिरिजा व्यास कांग्रेस की प्रमुख नेता रही हैं। वे केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं।
- 1985-1990: राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री
- 1991, 1996, 1999: उदयपुर से सांसद
- 2009: चित्तौड़गढ़ से लोकसभा चुनाव जीता
- कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख, और कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रहीं।
पढ़ें ये खबरें
- रेलवे सिल्वर मेडल घोटाला: CBI ने दर्ज की FIR, रिटायरमेंट पर अफसरों को चांदी बताकर थमाए थे तांबे के सिक्के
- बदलेगा रायबरेली का नाम? सरकार पर भड़के पूर्व विधायक, ‘सरकारी’ राम कथा पर हुए खर्च पर भी उठाए सवाल
- जल जीवन मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों का केंद्र सरकार के साथ हुआ MoU, जल क्रांति के क्षेत्र में जुड़ा नया अध्याय
- नकली निकला सोने का सिक्का: 66 Gold Coin देकर दुकानदार से लिए थे साढ़े 5 लाख रुपए, MP-UP से चार युवक गिरफ्तार
- बस 9 दिन और… जल्द शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग, इस बात का ध्यान नहीं रखा तो…
