Rajasthan News: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शनिवार को ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर चयनित हुए चार कनिष्ठ लिपिकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसओजी अब तक पोरव कालेर समेत 20 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार निवासी रूखासर चूरू का परीक्षा केन्द्र शक्ति सरस्वती बालिका विद्यालय चूरू, मनोज कुमार बोरान निवासी श्यामपुरा पूर्वी सीकर का परीक्षा केन्द्र केसर इंटरनैशनल अकादमी मानसरोवर, रमेश कुमार निवासी रेबारी बास, चूरू का परीक्षा केन्द्र संजय पब्लिक स्कूल चूरू और मनीष बुड़िया निवासी छापरी खुर्द नागौर का परीक्षा केन्द्र लोरेन्स मेयो पब्लिक स्कूल अजमेर था। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से आयोजित कनिष्ठ न्यायिक सहायक लिपिक ग्रेड द्वितीय एवं सहायक लिपिक ग्रेड द्वितीय के संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में हाई- टेक नकल कर चयनित हुए चार अभ्यर्थियों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है।
पोरव कालेर का था षड्यंत्र
एडीजी बंसल ने बताया कि एसओजी ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पेपर लीक सरगना पोरव कालेर और उसका साथी तुलसाराम कालेर अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से रियल टाइम उत्तर भरवा रहे हैं। इस पर पारव कालेर को गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट कनिष्ठ लिपिक परीक्षा का पेपर भी इसी गिरोह ने आउट करवाया और नकल भी कराई।
ऐसे चला था नकल का नेटवर्क
सरगना पोरव कालेर ने नकल कराने के लिए दिवेश से तीन लाख, मनोज से चार लाख, रमेश से पांच लाख और मनीष से तीन लाख रुपए में सौदा किया था। पोरव ने नकल कराने के लिए स्पेन से 90 हजार रुपए में इनोवा केम ड्रॉप बॉक्स स्पाई कैमरा मंगवाया। इसके बाद परीक्षा में इसी गिरोह के शामिल हुए सदस्यों को स्पाई कैमरा दिया गया। इनके पास जैसे ही प्रश्न पत्र आया तो तुरंत स्पाई कैमरे से स्क्रीन शॉट लेकर सरगना पोरव कालेर को भिजवा दिया। पोरव ने अपने एक्सपर्ट को पेपर दे दिया, उन्होंने तुरं पेपर हल कर पोख को दिया।
पोरव ने मोबाइल के माध्यम से अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से सम्पर्क किया और उन सभी को सही उत्तर पढ़ा दिए। इन जगहों पर तैनात थे आरोपीः आरोपी दिनेश कुमार न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सलूम्बर, मनोज कुमार राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी जोधपुर, रमेश कुमार न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्र. 02 राजगढ़ चूरू और मनीष बुड़िया न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम मारवाड़ जंक्शन पाली में तैनात था।
पढ़ें ये लिखें
- Hindi Nav Varsh 2026: सीएम डॉ मोहन ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सूर्य देवता को किया अर्ध्य अर्पित, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
- दर्दनाक हादसाः दरवाजे पर खड़ी 14 साल की किशोरी पर बिजली खंभा गिरने से मौत, पड़ोसी की लापरवाही पड़ी भारी
- Xiaomi Poco x8 Pro Price : कैमरा धुरंधर, बैटरी चलेगी 30 घंटे, कीमत भी महज इतने हजार, जानिए Specifications और Features …
- मोतिहारी: संग्रामपुर CHC में अव्यवस्था देख भड़के RDD, लापरवाह अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
- Chhattisgarh Assembly Live: सदन में आज पेश किया जाएगा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, चर्चा के बाद पारित होने के आसार
