Rajasthan News: अंबा माता मंदिर परिसर में गरबा महोत्सव के दौरान शनिवार रात एक युवक को फर्जी पहचान के साथ पंडाल में घुसते हुए पकड़ लिया गया। आरोपी ने खुद को आरव त्रिवेदी बताकर 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती की थी और बाद में उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से मामला सामने आया।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी से आरोपी की मुलाकात कोचिंग क्लास में हुई थी। उसने अपना नाम आरव त्रिवेदी बताया और धीरे-धीरे उससे संपर्क बढ़ाया। चैटिंग के दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक सामग्री इकट्ठी की और फिर ब्लैकमेल करते हुए फोटो और वीडियो भेजने का दबाव डालने लगा।
शनिवार रात करीब 11:30 बजे जब लड़की गरबा पंडाल में थी, आरोपी वहां पहुंचा और उसका पीछा करते हुए अंदर घुस आया। उसने लड़की से मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी और हेयर क्लिप छीन लिए और उसे आधे घंटे के लिए अपने साथ चलने का दबाव बनाया। जब लड़की ने इनकार किया, तो वह उससे बहस करने लगा। शोर-शराबा होने पर वहां मौजूद लोग जुट गए और युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिससे उसकी असली पहचान उजागर हो गई।
मौके पर पहुंचे राजतालाब थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। जांच में सामने आया कि पहचान पत्र फर्जी था और आरोपी एक अन्य समुदाय से है।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपाधीक्षक गोपी चंद मीणा ने संगठन के लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
