Rajasthan News: गंगापुर सिटी में शहर की पहचान बन चुका आई लव गंगापुर सिटी सेल्फी प्वाइंट महज तीन दिन में ही असामाजिक तत्वों का शिकार हो गया। नहर रोड स्थित कुशलगढ़ पार्क के सामने लगाए गए इस सेल्फी प्वाइंट का दिल शनिवार रात चोरी हो गया, जिसके बाद शहर में चर्चा और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही हैं।

सामाजिक संगठन मानव सेवा संस्थान की ओर से 1 जनवरी को लाखों रुपये की लागत से रंगीन लाइटों से सजा यह सेल्फी प्वाइंट लगाया गया था। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर और निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने किया था।
उद्घाटन के बाद यह स्पॉट लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया। कुशलगढ़ लेक के सामने बना यह सेल्फी प्वाइंट शहर की खूबसूरती को नया रूप दे रहा था। लोग यहां फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे और गंगापुर सिटी पर गर्व जता रहे थे।
शनिवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आई लव गंगापुर सिटी के लव यानी दिल को उखाड़कर चोरी कर लिया। सुबह जब लोगों ने यह देखा तो हैरानी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सोशल मीडिया पर बिफोर-आफ्टर तस्वीरें वायरल होने लगीं।
घटना के बाद शहर में नाराजगी का माहौल है। लोग एक ओर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि जब सब कुछ चला गया था, तो बस एक दिल बचा था, वह भी चोरी हो गया।
उदेई मोड़ थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम से मिली कारतूस, मैगजीन और नकली नोट, पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र शहबाज फरार
- Assembly Election 2026 Live: सुबह 9 बजे तक असम में 18%, केरल में 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान
- Sensex-Nifty Big Fall : 5 सेकंड में ही 2 लाख करोड़ रुपए स्वाहा, जानिए किन वजहों से शेयर बाजार में हाहाकार ?
- IAS मोहम्मद सुलेमान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: 2 महीने की जेल पर लगी रोक, ये है पूरा मामला
- सुबह की सैर बनी काल, तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप कैंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर हुई मौत…
