Rajasthan News: नवरात्रि के पावन अवसर पर बारां में आयोजित गरबा कार्यक्रम इस बार विवादों में घिर गया है। जिले के होटल राज पैलेस में 26 सितंबर को आयोजित गरबा नाइट के दौरान एक गैर-हिंदू युवक के प्रवेश को लेकर भारी बवाल हो गया। आयोजकों ने पहले ही गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का ऐलान किया था, लेकिन जब पांडाल में प्रवेश मिला तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हिंदू अखाड़ा समिति का कहना है कि गरबा हिंदू धर्म की आस्था और परंपरा से जुड़ा आयोजन है। समिति का आरोप है कि कुछ आयोजक पैसों के लालच में टिकट बेचकर गैर-हिंदुओं को प्रवेश दे रहे हैं। उनका कहना है कि इससे गरबा की पवित्रता भंग होती है और विवाद की स्थिति बन सकती है। समिति ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस बार बिना अनुमति गैर-हिंदुओं को पांडाल में प्रवेश दिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
इस मामले को लेकर हिंदू अखाड़ा समिति ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। समिति ने मांग की है कि प्रशासन गरबा स्थलों पर कड़ी निगरानी रखे और आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दे कि किसी भी हाल में गैर-हिंदुओं को प्रवेश न दिया जाए। समिति का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो माहौल बिगड़ सकता है और धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचेगी।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
