Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली पर्वतमाला से जुड़े मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत अब ट्विटर मास्टर बनकर रह गए हैं और उनकी बातों का ज़मीनी असर खत्म हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अरावली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2002-03 और 2009-10 के दौरान अरावली पर्वतमाला की परिभाषा में बदलाव किसने किया और उस समय कितने खनन पट्टे जारी किए गए।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के दौरान भी कांग्रेस ने गलत सूचना फैलाने की कोशिश की थी, बावजूद इसके सरकार ने कानून को लागू किया।
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता संविधान में बदलाव और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं और स्पष्ट किया कि किसी भी घुसपैठिए को प्रदेश में रहने नहीं दिया जाएगा।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में बार-बार पेपर लीक हुए, जबकि वर्तमान सरकार के दौरान अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्षों और मौजूदा सरकार के दो वर्षों के कामकाज की तुलना की जाए तो फर्क साफ दिखाई देगा।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG Crime : शातिर महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान में नकली सोना के बदले मांग रही थी असली सोना
- ‘ये किसी धर्म के खिलाफ…’ UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों से अपील
