Rajasthan News: जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को सी-स्कीम इलाके के एक एक्सपोर्ट व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि पिछले 27 वर्षों से घर में काम कर रहे नौकर ने ही अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान बिहार निवासी मंटू ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की रकम रिकवरी का दावा भी किया है।

पुलिस के मुताबिक, व्यापारी ने थाने में 22 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पूछताछ में मंटू ने स्वीकार किया कि उसने 22 नहीं, बल्कि पूरे 52 लाख रुपये चुराए थे। आरोपी की निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर ली गई है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है।
1500 किलोमीटर पीछा कर दबोचा गया आरोपी
थाना प्रभारी सीआई पूनम चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और करीब 1500 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने मंटू ठाकुर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जयपुर लाकर गहन पूछताछ की गई।
मालिक के विदेश जाते ही दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि मंटू को पहले से पता था कि मकान मालिक की अलमारी और तिजोरी में कहां नकदी रखी रहती है। जब व्यापारी परिवार सहित विदेश गया, तब मंटू ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। उसने पहले से तैयार की गई खुफिया चाबी से अलमारी और तिजोरी के ताले खोले और नकदी लेकर फरार हो गया।
शादीशुदा होते हुए भी गर्लफ्रेंड के दबाव में उठाया कदम
पुलिस पूछताछ में मंटू ने बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है। गर्लफ्रेंड ने साफ कहा था कि वह सिर्फ पैसे वाले व्यक्ति से ही शादी करेगी। इसी लालच और दबाव में आकर मंटू ने अपने 27 साल पुराने भरोसे को तोड़ते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के पैसों से उसने अपने गांव में करीब सात लाख रुपये का मंदिर बनवाया है।
FIR 22 लाख की, कबूलनामा 52 लाख का
एसीबी विनोद के अनुसार, परिवादी ने FIR में 22 लाख रुपये चोरी होने की बात कही थी, जबकि आरोपी खुद 52 लाख रुपये चोरी करने की बात स्वीकार कर रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि मंटू लंबे समय से चोरी कर थोड़ी-थोड़ी रकम अपने गांव भेजता रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- NEET छात्रा की संदिग्ध खुदकुशी, नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के 3 घंटे बाद फंदे से लटकी
- छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘नौकायान स्पर्धा’ का आयोजन: महानदी की लहरों पर 52 टीमों ने दिखाया दमखम, विजेता को मिला 1 लाख रुपये का पुरस्कार
- बॉर्डर ऑपरेशन में तीन नशा सप्लायर गिरफ्तार, 24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी बरामद
- Old Delhi Railway Station: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद, AAP पर बीजेपी का हमला, लगाए गंभीर आरोप
- ‘चमड़ा उधेड़ने’ वाले भाजपाई अब चुप क्यों? गोकशी कांड में असलम चमड़ा की जमानत पर हेमंत कटारे ने भाजपा को घेरा, निगम इंजीनियर और मंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल
