Rajasthan News: सोने की तस्करी के चौंकाने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तस्कर नई-नई तरकीबें अपनाकर कानून से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन कड़ी निगरानी के चलते पकड़ में आ ही जाते हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां रियाद (सऊदी अरब) से आए एक यात्री के पास से 70 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह थी कि उसने यह सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखा था।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार
गुरुवार (27 मार्च) को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने आरोपी यात्री की तलाशी शुरू की। यात्री के साथ आए अजय फगेड़िया नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया, जिसे इस तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
एक्स-रे से खुला राज
जब यात्री को कस्टम जांच के लिए रोका गया तो उसके पास से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। हालांकि, अधिकारियों को उसके व्यवहार पर शक हुआ। कोर्ट की अनुमति लेकर जब उसका एक्स-रे किया गया, तब गुप्तांग में छिपाए गए सोने का खुलासा हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे सोना लाने के लिए तस्करी गिरोह द्वारा 10,000 से 20,000 रुपये दिए जाते हैं।
सोने की तस्करी का मास्टरमाइंड फगेड़िया गिरफ्तार
आरोपी ने खुलासा किया कि उसके साथ आया अजय फगेड़िया ही इस तस्करी नेटवर्क का सरगना है। फगेड़िया विदेशों से सोना लाने के लिए लोगों को पैसे देकर तस्करी करवाता है। पुलिस और कस्टम विभाग अब इस पूरे गिरोह की जांच में जुट गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम धामी के विजन का असर, एविएशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने में उत्तराखंड बना नंबर वन
- श्योपुर में महाशिवरात्रि पर हंगामा! कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर की हर्ष फायरिंग, बेटे गोविंद ने भी चलाई गोलियां; वीडियो वायरल
- हरियाणा में 15 दिनों के भीतर 12 मौतों से हड़कंप ! गांव में हेल्थ टीम ने डाला डेरा, 800 लोगों का ओपीडी में जांच
- MP में वकील का हत्या से भड़का आक्रोश: कई जिलों में प्रदर्शन, कई अधिवक्ता हुए निर्वस्त्र, डायल 100 को भगाया
- दिल्ली हाईकोर्ट ने पलटा CAG का आदेश; फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाने पर क्लर्क की बर्खास्तगी सही

