Rajasthan News: भजन लाल सरकार ने सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर, राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अनुचित या अशोभनीय टिप्पणी न करने की स्पष्ट हिदायत दी गई है।

कार्मिक विभाग के सचिव के.के. पाठक द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 12 अक्टूबर 2017 को जारी गाइडलाइन के अनुसार, कोई भी सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप या अनर्गल टिप्पणियां नहीं कर सकता। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणियां उसकी छवि को प्रभावित करती हैं। कई बार, कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत राय को सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हैं, जिससे सरकारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। पिछले आदेशों के बावजूद, ऐसे मामलों में कमी नहीं आई है, इसलिए कार्मिक विभाग ने एक बार फिर सभी विभागाध्यक्षों को इस दिशा में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान
