Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन किया जाना है।

उसी प्लान की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। इसके साथ ही जल महल की पाल का पुनः विकास कर वहां बोटिंग शुरू करवाना है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को जयपुर की चारदीवारी क्षेत्र और पर्यटन महत्व के अन्य स्थनों का सघन दौरा किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ जयपुर नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा, डीसीपी प्रीति चंद्रा, उपनिदेशक पर्यटन विभाग उपेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री ने सुबह 8 बजे से शहर में परकोटे वाले का क्षेत्र का निरीक्षण शुरू किया जिसमें उन्होंने सिटी पैलेस, चांदनी चौक से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट तक निरीक्षण किया। साथ ही जल महल से लेकर आमेर मावठे तक का भी सघन निरिक्षण किया।
सफाई हो, बिल्डिंग्स पर न लटके वायर्स
दिया कुमारी ने सबसे पहले सिटी पैलेस के ही बाहर चांदनी चौक की सफाई का निरीक्षण किया, साथ ही बिल्डिंग्स पर लटके हुए वायर्स व पोल्स को ठीक करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने त्रिपोलिया – छोटी चौपड़ के बाज़ारों में लगे हुए पोस्टर्स, बैनर्स को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सब हमारी हेरिटेज को विरुपित कर रहे हैं।
दुकानों के नाम के रंग में हो एकरूपता
दिया कुमारी ने बाजार में निरीक्षण करते समय कहा कि दुकानों के नाम रंग – बिरंगे होने की जगह एक ही कलर में पेंट होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बायलॉज के हिसाब से ही कलर होना चाहिए। जिससे एकरुपता रहेगी और शहर सुन्दर दिखेगा।
उपमुख्यमंत्री ने परकोटा क्षेत्र में डस्टबिन भी कचरे के सूखा, गीला, हेजार्डस, नॉन हेजार्डस के हिसाब से अलग-अलग कलर के लगाने को निर्देश दिए जो कि जयपुर शहर के हेरिटेज रंग से मैच होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डिवाइडर पर लगे पोल्स पर किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नहीं लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्त-व्यस्त तरह से लगे कैबल्स वायर्स शहर की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं, इन्हें हटाया जाए।
महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट को फिर से किया जाएगा विकसित
दिया कुमारी ने छोटी चौपड़ से चाँदपोल तक निरीक्षण करने के दौरान किशनपोल बाजार स्थित म्यूजियम ऑफ लेगेसी (महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट) को फिर से विकसित किये जाने के निर्देश दिए।
हवा महल के सामने फोटो पॉइंट होगा विकसित
दिया कुमारी ने किशनपोल से अजमेरी गेट तक, सांगानेरी गेट से जौहरी बाजार बड़ी चौपड़ तक निरीक्षण किया। उन्होंने हवा महल के ठीक सामने फोटो पॉइंट डेवलप करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जल महल की पाल को पुनः विकसित करने तथा यहां सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां बोटिंग भी शुरू करने के भी निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें भी
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान
