Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) एक बार फिर विवादों में है। एसआई भर्ती परीक्षा और पेपर लीक प्रकरण के बीच आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इन्हीं हालातों के बीच आयोग की सदस्य और कवि कुमार विश्वास की पत्नी, डॉ. मंजू शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

प्रतिष्ठा को बताया कारण
डॉ. शर्मा ने 1 सितंबर को इस्तीफा सौंपते हुए लिखा था कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवादों ने उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा को प्रभावित किया है। उन्होंने साफ किया कि न तो उन पर किसी जांच एजेंसी में कोई मामला लंबित है और न ही उन्हें किसी प्रकरण में अभियुक्त माना गया है। लेकिन सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और निष्पक्षता उनके लिए सर्वोपरि है।
हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद दबाव
बता दें कि एसआई भर्ती 2021 की धांधली में उनका नाम सामने आया था। हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने इस मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी कि एक अभ्यर्थी के पिता ने बेटी को इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने के लिए आयोग के सदस्यों को फोटो दिखाई थी, जिसमें डॉ. मंजू शर्मा का भी नाम शामिल था। इसी विवाद के बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए और डॉ. शर्मा ने इस्तीफा देने का फैसला किया।
पढ़ें ये खबरें
- JABALPUR NEWS: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार… रसगुल्ले में मिले कॉकरोच… महिलाओं ने जमकर उड़ाया गुलाल
- पश्चिम बंगाल रवाना हुए सीएम धामी, BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ में होंगे शामिल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम
- राज्यसभा सीट को लेकर जेडीयू में मंथन, जल्द फैसला लेंगे सीएम, क्या निशांत कुमार होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार?
- SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi Final: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- मुजफ्फरपुर में होली और रमजान से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

