Rajasthan News: राजस्थान में होली के उत्सव को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस समारोह ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश पूरे प्रदेश में फैलाया।
संगीत और रंगों के संग माहौल बना उल्लासपूर्ण
समारोह में मंच के ठीक सामने ढप और चंग की मंडली ने होली के रसिया गीतों से समां बांध दिया। प्रसिद्ध लोकगायक प्रकाश माली ने अपने सुरों से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यकर्ताओं संग संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को ‘राधे-राधे’ कहते हुए चंदन का टीका लगाया और संगठन की मजबूती के लिए सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया। दूर-दराज से आए मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग व जिला प्रभारियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
संगठन की मजबूती पर जोर
समारोह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी की एकता और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान भाजपा पहले से अधिक संगठित होकर आगे बढ़ेगी।
भाजपा के दिग्गज नेताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर, सांसद राजेंद्र गहलोत, मंत्री सुरेश रावत, सीआर चौधरी, मुकेश दाधीच, श्रवण बगड़ी, अजित मांडण, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, जयपुर जिलाध्यक्ष अमित गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुख्यमंत्री विदाई से पहले घूमने गए थे…’, अखिलेश ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा-जमीन पर कोई निवेश नहीं आया
- Bihar Top News 28 february 2026: मांझी के बिगड़े बोल, PU चुनाव बना रणक्षेत्र, युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरा में लाखों की चोरी, यूनिवर्सिटी में हाई वोल्टेज ड्रामा, विधानसभा में नोटों की बारिश, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 : श्रीलंका से जीतकर भी हारा पाकिस्तान, ‘कुदरत का निजाम‘ नहीं आया काम, वर्ल्ड कप से हुई बाहर
- वर्दी का रौब या कानून का मजाक? इंदौर में थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा चालक पर बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल
- होली पर घर वापसी की राह हुई कठिन, लंबी दूरी की ट्रेनों में नो रूम, मजबूरी में पहले छुट्टी लेकर घर निकल रहे लोग

