Rajasthan News: राजस्थान में जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आयकर विभाग ने पहली बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश में करीब 7000 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया है। इस मामले में राजस्थान के 900 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे गए हैं, और उन्हें अपनी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को सही करने का आखिरी मौका दिया गया है।

आयकर विभाग ने इस जांच के लिए कोई छापेमारी या सर्वे नहीं किया, बल्कि IIT दिल्ली की तकनीकी टीम की मदद ली। विभाग ने सैटेलाइट इमेजरी और डिजिटल मैपिंग के जरिए उन गांवों की पहचान की जो शहरी सीमा के पास स्थित हैं। जयपुर शहर के आसपास के 250 गांवों को इस तकनीकी दायरे में लाकर पिछले कुछ वर्षों के जमीन सौदों का बारीकी से विश्लेषण किया गया।
जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में लोगों ने जमीन तो बेच दी, लेकिन उसका लाभ अपनी रिटर्न में नहीं दिखाया और न ही उस पर टैक्स भरा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आयकर अधिनियम की धारा 2(14)(3) के तहत, शहरी सीमा के पास की कृषि भूमि को कृषि भूमि नहीं, बल्कि कैपिटल एसेट माना जाता है। ऐसे में जो लोग इसे सामान्य कृषि भूमि समझकर टैक्स से बच रहे थे, उन्हें अब विभाग के नोटिस मिल रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- चीखता रहा मासूम, फिर भी… बच्चे की पिटाई देख हो जाएंगे विचलित
- Amit Shah Live : नक्सलवाद के खात्मे पर लोकसभा में चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नक्सल मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ …
- भूषण गगरानी के बाद मुंबई BMC का अगला आयुक्त कौन? देश की सबसे अमीर महानगरपालिका पर टिकी सबकी नजरें
- नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज
- CG Promotion News : पुलिस विभाग में 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन, देखें सूची…
