Rajasthan News: दीपावली के पर्व को देखते हुए, राज्य सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले में व्यापक कार्रवाई की। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में 4350 लीटर संदिग्ध घी और गंगाशहर में पुलिस विभाग के सहयोग से 2790 लीटर घी को मौके पर सीज किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां एक फर्म के गोदाम में 15-15 लीटर के टीन में एक नए ब्रांड का घी मिला, जिसे संदिग्ध मानते हुए 4350 लीटर घी का सैंपल लेकर मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा, स्किम्ड मिल्क पाउडर का भी नमूना लिया गया। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह और सुरेंद्र कुमार शामिल थे।
गंगाशहर में हुई दूसरी कार्रवाई
दूसरी कार्रवाई गंगाशहर में जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी की अगुवाई में की गई। घड़सीसर रोड पर मोहन टावर के सामने पुलिस ने एक संदिग्ध घी के गोदाम को सीज किया, जहां से 2610 लीटर और 180 लीटर घी को नमूना लेकर सीज किया गया। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धौलपुर में मिल्क पाउडर किया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा की टीम ने राजाखेड़ा विधानसभा के मनियां में एक मावा निर्माता के पास 250 किलोग्राम दूषित मावा और 40 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को मौके पर नष्ट करवाया। चार नमूनों के मावा और एक नमूना घी का भी संग्रह किया गया, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट में यदि मिलावट पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: 24 जिलों में दिन के समय सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली…
- 60 के मरीज को बना दिया 90 का! मधुबन सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी देख भड़के विधायक, दी चेतावनी
- IndiGo Airline Shares : इंडिगो के शेयर में 9% की जोरदार तेजी, जानिए अचानक क्यों रॉकेट बने स्टॉक ?
- ट्रंप ने घुटने टेके या मानी हार? बोले – ‘ईरान से डील हो या न हो, दो से तीन हफ्ते में खत्म होगी जंग’
- विजय हत्याकांड मामला: भोपाल में तीसरे आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर! आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग

