Rajasthan News: राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. सदर थाना क्षेत्र के पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजीडेंसी में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले. मृतकों में मां और उसके चार बच्चे शामिल हैं.

फ्लैट से उठी दुर्गंध ने खोला राज
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक फ्लैट से तेज बदबू आ रही है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था.
जहर खाकर की आत्महत्या
जांच में पता चला कि मृतका किरण उर्फ पिंकी चौधरी ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की. शुरुआती अनुमान है कि यह घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन दुर्गंध आने के बाद इसका खुलासा हुआ.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किरण और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. शक है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि असली वजह सामने आ सके. घटना के बाद अनिरुद्ध रेजीडेंसी और आसपास के क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और इस दर्दनाक घटना पर चर्चा करते रहे.
पुलिस जुटी जांच में
सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने फ्लैट से साक्ष्य जुटाए हैं. आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई जानने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- बस कंडक्टर का ‘लव ट्रैप’: सीट देने के बहाने छात्रा से बढ़ाई नजदीकी, फिर कमरे में बनाए संबंध, शादी तय हुई तो दूल्हे वालों को भेजे अश्लील Video
- अब सिर्फ वोट नहीं, शासन भी करेंगी महिलाएं, भाजपा कार्यालय में मंत्री लेशी सिंह ने कानून को बताया मील का पत्थर
- Rajasthan News: अजमेर में बुजुर्ग के साथ इलाज के नाम पर बड़ी ठगी, फर्जी डॉक्टर ने 73 बार में ऐंठ लिए लाखों, ऐसे खुला राज
- खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त : ट्रैक्टर पलटने की घटना पर वाहन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, अवैध उत्खनन रोकने बढ़ाई गई निगरानी
- जनगणना 2027 : छत्तीसगढ़ में एक मई से शुरू होगा पहला चरण, मकानों की होगी गणना, ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म
