Rajasthan News: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में लगातार दो कम दबाव के सिस्टम बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इनके असर से अगस्त के अंतिम सप्ताह में पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उदयपुर-जोधपुर संभाग में भारी बारिश
अगले 4-5 दिनों में उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे का हाल
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटों में उदयपुर के गोगुंदा में 7 सेमी, डूंगरपुर के देवल में 6 सेमी, भरतपुर के पहाड़ी में 6 सेमी, झालावाड़ के गंगधार में 5 सेमी, राजसमंद के नाथद्वारा और कुंभलगढ़ में 5-5 सेमी बारिश दर्ज हुई।
पाली जिले के बाली में सबसे ज्यादा 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
डूंगरपुर-सिरोही के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, सिरोही और उदयपुर जिलों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। खासकर 20 अगस्त को उदयपुर और सिरोही में बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘हैप्पी होली’ ही तो बोला था..! भाई-बहन को नहीं रास आई युवक की बात, होली पर रंगों की जगह खेली खून की होली
- Bihar Breaking: नीतीश से मुलाकात करने CM आवास पहुंचे अमित शाह, नितिन नबीन भी मौजूद, नामांकन में होंगे शामिल
- BREAKING: राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन…
- मुजफ्फरपुर: पुलिस गाड़ी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश में छापेमारी जारी
- एम्स में HOD डॉक्टर की प्रताड़ना की मामलाः महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में NHRC ने संज्ञान लिया
