Rajasthan News: राजस्थान में बीते कई दिनों से हुई भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई बांध ओवरफ्लो हो गए और पानी के बढ़ते स्तर ने जान-माल को नुकसान पहुंचाया। इसी बीच बालोतरा में लूनी नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप (बोलेरो) पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन अभी भी लापता हैं।

जोधपुर परिवार के साथ हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जोधपुर के शेरगढ़ थानाक्षेत्र के नरसिंगपुरा निवासी पेंपारराम अपने परिवार के साथ जसोल स्थित रानी भटियाणी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जीप में उनके साथ पत्नी मिरोदेवी, 8 महीने का बेटा, पुत्री उर्मिला और पूजा, मां कबुदेवी, ड्राइवर देवाराम और भोपाजी राणीदान सिंह सवार थे। दो बेटियों के बाद बेटे के जन्म पर परिवार मंदिर दर्शन के लिए निकला था।
रपट से नदी में गिरी जीप
बालोतरा-जसोल के औद्योगिक क्षेत्र मार्ग पर जीप रपट से लूनी नदी में गिर गई और पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, जीप में आठ लोग सवार थे। इसमें से एक युवक तैर कर बाहर आ गया, जबकि चार लोगों को सिविल डिफेंस की टीम ने बाहर निकाला। तीन लोगों की मौत हुई।
तीन लोग अभी भी लापता
जीप में सवार तीन लोग पेंपारराम की मां कबुदेवी, आठ महीने का पुत्र और भोपाजी राणीदान अभी भी लापता हैं। ड्रोन की मदद से नदी में तलाश जारी है। खोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम दोनों लापता लोगों की खोज में जुटी हैं।
रपट पर आवागमन बंद करने की अपील
पिछले दो दिनों में पाली, जालोर और जोधपुर में हुई तेज बारिश के बाद लूनी नदी में फिर से पानी का बहाव बढ़ गया। बालोतरा-जसोल मार्ग की रपट पर करीब दो फुट पानी बह रहा था। ड्राइवर ने बहते पानी में जीप उतार दी, जिससे वह रपट से नदी में गिर गई। हादसे के बाद कलेक्टर घटना स्थल पर पहुंचे और नदी की रपट पर बहाव वाले क्षेत्रों में आवागमन बंद रखने और सतर्क रहने की अपील की।
पढ़ें ये खबरें
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने का लोगों को बेसब्री सें इंतजार, यहां जाने के लिए अभी से 3.32 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- राजधानी में बदमाशों ने मचाया उत्पात: 3 युवकों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख, वीडियो वायरल, पीड़िता का आरोप- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
- इश्क, धोखा और जाति का जहर: शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, कार्ड छपने के बाद जाति के नाम पर तोड़ दिया रिश्ता
- इंडिया गठबंधन में हुआ दरार, बंगाल में कांग्रेस सभी सीटों पर उतारेगी कैंडिडेट
- पॉवर सेंटर : सरकार की जेब पर बोझ… जोखिम… किस्सा… पॉलिटिकल प्रोटेक्शन… महापौर vs निगम कमिश्नर… बदलाव… – आशीष तिवारी
