Rajasthan News: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे धौलपुर, रींगस, भरतपुर, कोटपूतली, सीकर और कोटा जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों तक बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज बारिश की स्थिति में किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

धौलपुर में दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी ने 3:30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। स्थानीय किसान विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान रबी की सरसों की बुवाई शुरू हो चुकी थी और खेतों में अंकुरण भी शुरू हो गया था। लेकिन इस अप्रत्याशित बारिश ने सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खरीफ फसल पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुकी थी, और अब रबी फसल पर टिकी किसानों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। विनीत ने कहा कि जिस तरह की बारिश हुई है, उससे फसल के उगने की संभावना कम है।
मानसून की विदाई में फिर मुसीबत
लगभग 20 दिन पहले धौलपुर में बारिश का दौर थम गया था और खेतों से पानी सूख रहा था। किसान सरसों, गेहूं, आलू और मटर जैसी रबी फसलों की तैयारी में जुटे थे। लेकिन मानसून की विदाई के समय आई इस जोरदार बारिश ने किसानों को फिर संकट में डाल दिया। बुधवार को करीब दो घंटे तक तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने धौलपुर शहर और आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का यह मौसम सामान्य बरसात के सीजन से भी अधिक भारी रहा।
पढ़ें ये खबरें
- MP विधानसभा की अनूठी पहल: भोपाल में जुटेंगे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 युवा विधायक; बताएंगे अपने क्षेत्र की ‘सक्सेस स्टोरी’, आने वाली चुनौतियों पर होगा मंथन
- कांप उठी देवभूमि की धरती : बागेश्वर में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके
- विधायकों पर बड़े एक्शन की तैयारी में कांग्रेस, तीनों बागियों पर पार्टी करेगी कार्रवाई, विधायक ने किया हॉर्स ट्रेडिंग का बड़ा खुलासा
- Delhi Weather: दिल्ली में पश्चिम विक्षोभ के असर से ठंड का यू-टर्न; दोबारा निकले स्वेटर-कंबल, 5 महीने बाद AQI पहुंचा 100 के नीचे
- महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने पद से दिया इस्तीफा, ढोंगी अशोक खरात से जुड़े होने का आरोप
