Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशा तस्करों की एक और कोशिश बीएसएफ ने नाकाम कर दी. सोमवार देर रात खजुआना इलाके में सतर्क जवानों ने ड्रोन से भेजी गई 1.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपये से अधिक है.

बीएसएफ के आईजी मदनलाल गर्ग के अनुसार, यह खेप रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा से लगभग ढाई किलोमीटर भीतर गिराई गई थी. जवानों ने तुरंत इलाके को घेरकर पैकेट बरामद किया और जांच शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से नशे की तस्करी खासकर राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर और पंजाब में एक बड़ी चुनौती है, लेकिन बीएसएफ की चौकसी हर बार तस्करों की साजिश नाकाम कर देती है.
एंटी-ड्रोन सिस्टम और स्थानीय सहयोग का असर
बीएसएफ के पास मौजूद एंटी-ड्रोन सिस्टम कई बार तस्करों के ड्रोन गिरा चुका है. जहां ड्रोन गिराना संभव नहीं होता, वहां जवान तुरंत मौके पर पहुंचकर खेप जब्त कर लेते हैं. स्थानीय लोगों की समय पर मिली सूचनाएं भी इस कार्रवाई में अहम साबित होती हैं.
पहले भी हुई बड़ी बरामदगी
मार्च में बीकानेर के चक्र 3 केएनएम क्षेत्र में बीएसएफ ने 3 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी थी, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये थी. यह सफलता डीआईजी विदुर भारद्वाज के नेतृत्व में इंस्पेक्टर ताराचंद यादव, अजय कुमार पांडे और दीपक कुमार की टीम को मिली थी.
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026 : MI ने जीता टॉस, KKR करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- प्रशांत किशोर ने बताया कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? नीतीश के राज्यसभा जाने पर कही ये बात
- सबसे ज्यादा T20 मैच खेलने वाली टॉप 5 टीमें, Mumbai Indians रचने जा रही इतिहास, बनेगी ऐसा करने वाली पहली IPL टीम
- CBSE के नाम पर दाखिला, अब CG बोर्ड परीक्षा का दबाव… स्कूलों की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा जवाब
- लापता छात्र के मामले में हेबियस कॉर्पस याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- गैरकानूनी हिरासत का कोई ठोस आधार नहीं, जांच पहले से जारी…
