Rajasthan News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार, 13 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेंगे। वे यहां देश की तीन नई आपराधिक संहिताओं के लागू होने की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रदर्शनी देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में आए ऐतिहासिक बदलावों को दर्शाएगी। एक जुलाई 2024 को लागू हुई इन तीनों संहिताओं भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) को लेकर यह आयोजन खास महत्व रखता है।
यह प्रदर्शनी जयपुर के सीतापुरा में 13 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य ‘दंड नहीं, न्याय’ की नई अवधारणा को जनता के सामने प्रस्तुत करना है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि… CM धामी ने छात्रसंघ समारोह में छात्र-छात्राओं को किया संबोधित, छात्र राजनीति को लेकर कही बड़ी बात
- सीएम योगी का बड़ा ऐलान, मियांपुर का नाम बदलकर होगा ‘रविंद्र नगर’, कहा- हर नागरिक को मिल रहा उसका अधिकार
- CG Viral Reel : सेंट्रल जेल से गोलीकांड के आरोपियों का दंबगई वाला रील वायरल, जेल प्रशासन में हड़कंप, परिजनों के मुलाकात पर लगी रोक
- घर के बाहर जूते चप्पल उतारने की है आदत, तो मुसीबत में डाल सकती है ये …
- ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
