Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले से जयपुर नेशनल हाईवे (NH21) पर एक दर्दनाक सड़क की खबर आ रही है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब एक इको कार की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी उमा शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक गंभीर घायल को कोटा अस्पताल रेफर किया गया है।

इको कार की अज्ञात वाहन से हुई जोरदार टक्कर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे लोगों की इको कार को हिंडोली के पास लगदरिया भेरूजी क्षेत्र में गलत साइड से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर बूंदी अस्पताल भिजवाया।
इको कार में सवार यात्री
इको कार में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के देवास से थे और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल होने वालों में प्रदीप, मनोज, और अनिकेत नायक शामिल हैं। वहीं, महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, पूनम नायक, और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सभी मृतक पुरुष थे, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी।
अवैध बजरी का डंपर था हादसे का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन अवैध बजरी से भरा डंपर था, जो गलत साइड से आ रहा था। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि डंपर टोंक से आ रहा था और कोटा की ओर जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- चलती कार की छत पर खड़ा होकर किया खतरनाक स्टंट: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की निकाली हीरोगिरी, हिरासत में लेकर कार किया जब्त
- बिहार बोर्ड के पांचवें दिन विज्ञान की परीक्षा, 4 दिनों में 22 छात्र निष्कासित, सुरक्षा और सख्ती बरकरार
- ‘मौत’ का निमंत्रणः 2 बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की थमी सांसें, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे चीन, नौ साल बाद ड्रैगन की धरती पर होगी जिनपिंग से होगी मुलाकात
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज स्थिर, रायपुर सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा, अगले 2 दिनों बाद गिरेगा अधिकतम तापमान


