Rajasthan News: अनंतपुरा थाना क्षेत्र की दीपश्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। फ्लैट नंबर 403 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें टीवी एक्ट्रेस रीता शर्मा के दो बेटे दम घुटने से मौत के शिकार हो गए।
हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। बिल्डिंग के पड़ोसियों ने चौथे माले पर बने फ्लैट से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और बच्चों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। दोनों भाइयों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन थे दोनों बच्चे
मरने वालों में वीर (10) और शौर्य (15) शामिल हैं। छोटा बेटा वीर टीवी एक्टर था। वह श्रीमद रामायण सीरियल में भरत की भूमिका निभा चुका था। साथ ही, सैफ अली खान की आने वाली फिल्म में उनके बचपन का किरदार निभाने वाला था। बड़ा बेटा शौर्य कोटा में रहकर IIT की तैयारी कर रहा था।
हादसे के वक्त घर में अकेले थे दोनों
थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के समय दोनों भाई घर में अकेले थे। पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में कोचिंग टीचर हैं और घटना के वक्त भजन संध्या में गए हुए थे। मां रीता शर्मा मुंबई में रहती हैं और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। वह घटना की जानकारी मिलते ही कोटा रवाना हो गईं।
आग से धुआं भरने की आशंका
पुलिस और फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे पूरा फ्लैट धुएं से भर गया। इसी कारण बच्चों का दम घुट गया। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि फ्लैट का ड्राइंग रूम पूरी तरह जल चुका था और अन्य हिस्सों में भी आग के निशान मिले।
पिता ने जताई बेटों की आंखें डोनेट करने की इच्छा
बच्चों के निधन के बाद पिता जितेंद्र शर्मा ने उनकी आंखें दान करने की इच्छा जताई है। प्रशासन ने बताया कि मां के आने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- National Morning News Brief: US- इजराइल का ईरान पर हमला, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत; आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की मौत; राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को खुला अल्टीमेटम; टी-20 वर्ल़्ड कप से पाकिस्तान बाहर
- युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का ईरानी लोगों के लिए संदेश- ‘अब आप अपनी सरकार संभालें’
- पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, कोर्ट की सुरक्षा में सेंधमारी का किया था प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज
- MP Morning News: ग्वालियर जाएंगे सीएम डॉ मोहन, श्योपुर में घड़ियाल-कछुओं को करेंगे रिलीज, 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, 4 साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों ने की खुदकुशी, बोत्सवाना से कूनो पहुंचे 9 चीते, मार्च में सभी अवकाश दिनों में खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
- हाय गर्मी ! UP में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में तेजी से चढ़ा पारा, जान लें आने वाले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

