Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंबल पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल के रूप में हुई है। सभी लोग इंदौर से गोद भराई समारोह में शामिल होकर करौली लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, कोटा के इटावा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि की सूचना अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
राज्यपाल और अन्य नेताओं ने जताया शोक
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी हादसे को लेकर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी हादसे को हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा,
हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें, मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
हादसा कोटा जिले के बुढ़ादीत थाना क्षेत्र में चंबल पुल के पास हुआ। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- लौटा केरोसिन का जमानाः मोदी सरकार ने पेट्रोल पंप पर केरोसिन बेचने की मंजूरी दी, हर जिले में 2 पंपों पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी
- प्रेमी के लिए खूनी खेल, दादा को जलाया, मासूम की हत्या कर महायज्ञ में बैठी आरोपी छात्रा, 18 वारदातों का किया कबूल नामा
- गर्मी में इस पारंपरिक तरीके से गुड़ को करें स्टोर, ना होगा चिपचिपा और ना ही लगेगी फफूंदी …
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बड़ी लापरवाही: 24 दिन बाद मिला बाघ का शव, शिकारियों ने रेडियो कॉलर भी जलाया
- आयुर्वेद में लहसुन को माना गया है शक्तिशाली औषधि, रोज पिएं लहसुन का पानी और लें इसके फायदे …
