Rajasthan News: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के कारण जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन ठप हो गया है। सुरक्षा कारणों और एयर स्पेस की अनिश्चितता के चलते दुबई जाने और वहां से आने वाली कई प्रमुख फ्लाइट्स को अचानक रद्द करना पड़ा है।

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, दुबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG58 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, जयपुर से प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX195 और स्पाइसजेट की फ्लाइट SG57 भी कैंसिल कर दी गई हैं।
इन उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों यात्री टर्मिनल पर फंस गए हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने अतिरिक्त कुर्सियों, पेयजल और जलपान (Refreshment) की व्यवस्था की है। एयरपोर्ट पर बने हेल्प डेस्क के जरिए स्टाफ यात्रियों को रिफंड और रिशेड्यूलिंग की जानकारी दे रहा है।
यात्रा से पहले ध्यान रखें ये बातें
एयरपोर्ट प्रशासन ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें। बिना पुष्टि के एयरपोर्ट पहुंचना आपके लिए मुसीबत बन सकता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए शेड्यूल में किसी भी वक्त बदलाव संभव है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और आने वाले 24 से 48 घंटों में अन्य उड़ानों के शेड्यूल में भी बदलाव हो सकता है। यात्री पल-पल की अपडेट के लिए एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Crime: ईद के दिन मासूम के सामने उसकी मां की बेरहमी से हत्या, मामूली विवाद में पति ने उतारा मौत के घाट
- Rajasthan News: सिस्टम की लापरवाही पर हाईकोर्ट का हंटर, कोरोना ड्यूटी में जान गंवाने वाली महिला कर्मचारी के परिवार को नहीं मिले 70 लाख, टोंक कलेक्टर और सचिवों को नोटिस
- Sweet & Juicy Melon Tips: इन आसान ट्रिक्स से हर बार खरीदें मीठा खरबूजा
- हरियाणा: कांग्रेस MLA चौधरी मोहम्मद ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ किया वोट, तो बेटे ने खत्म किया रिश्ता ; कहा- पार्टी किसी की मोहताज नहीं..
- सर्वाधिक समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बने पीएम मोदी, योगी ने दी बधाई, प्रधानमंत्री को बताया अमृतकाल का सारथी
