Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक सात वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ हैवानियत की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह से ही घर से गायब थी. काफी देर तक तलाश करने के बाद बच्ची घर के पास ही दर्द से तड़प रही थी. 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस के अनुसार बच्ची रविवार दोपहर घर से लापता हुई और शाम को घर के पास मिली. उसके बाद बसवा थाने में मामला दर्ज किया गया. परिजन बच्ची को बांदीकुई अस्पताल ले गए. बच्ची का मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. परिजनों के मुताबिक, बच्ची रविवार को घर से बाहर गई थी. मगर वो काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले. पीड़ित बच्ची न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है. पुलिस अब अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.
पढ़ें ये खबरें
- सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बदला सब्सिडी का नियम ; अब 2028 तक मिलेगा लाभ
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट

