Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपये के बीमा क्लेम के लिए अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करवा दी। पत्नी की मौत को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन नवलगढ़ पुलिस की सतर्कता और जांच से सच्चाई सामने आ गई।

हादसा नहीं, थी सुनियोजित हत्या
यह मामला नवलगढ़ थाना क्षेत्र के बड़वासी गांव के पास का है, जहां वीणादास की ढाणी निवासी कृष्णा सैनी की सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई थी। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या थी, जिसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।
पति ने दी थी हत्या की सुपारी
नवलगढ़ डीएसपी राजवीर सिंह ने जानकारी दी कि कृष्णा सैनी के पति सहीराम ने 10 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए सचिन कुमावत को हत्या की सुपारी दी थी। योजना के तहत सहीराम अपनी पत्नी को बाइक पर बिठाकर बड़वासी गांव के पास जोहड़ की तरफ ले गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे सचिन और उसके साथी मुकेश कुमावत, अमृत उर्फ राम सिंह और प्रदीप सिंह कार से आए और बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या
कार की टक्कर के बाद कृष्णा सैनी सड़क पर गिर गई, तभी आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी, ताकि यह मामला एक दुर्घटना जैसा लगे और बीमा की राशि आसानी से मिल जाए।
पुलिस ने खोली साजिश की परतें
13 मई को हादसे की सूचना पर पुलिस को घटनास्थल की जांच में कई संदिग्ध बातें मिलीं घटनास्थल की स्थिति, शव के घाव, और पति के बयान में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी व फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए और गहराई से पूछताछ की। अंततः पति सहीराम ने जुर्म कबूल कर लिया और अपने चार साथियों के नाम भी उजागर किए।
सभी पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सहीराम सहित सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस वारदात ने एक बार फिर दिखा दिया कि लालच और बीमा राशि के लिए इंसान कहां तक गिर सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर महिला से लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस
- MP TOP NEWS TODAY: VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ NHRC ने की FIR, भोजशाला पहुंचे HC जज, मंत्री ने बुझाई खेत की आग, कानूनी खौफ में प्रेमी बना दूल्हा, कार में मासूम की जिंदा जलकर मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी
- Bihar Top News 28 march 2026: राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, पटना में लगे पोस्टर, विद्यालय में बड़ी डकैती, TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, घोड़े चेतक संग वायरल हुए अनंत सिंह, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बालको मेडिकल सेंटर में ‘दा विंची Xi’ रोबोटिक सिस्टम की स्थापना, अब प्रदेश में ही होगी उन्नत कैंसर सर्जरी
