Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में तैनात कलेक्टर टीना डाबी अपने तेज-तर्रार अंदाज और नवो बाड़मेर अभियान को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम में टीना डाबी ने भाजपा नेता सतीश पूनिया के सामने 7 सेकंड में 5 बार सिर झुकाकर जो सम्मान जताया, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। वहीं 2016 बैच की UPSC टॉपर IAS टीना डाबी का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाड़मेर के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका
कलेक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर शहर को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में नवो बाड़मेर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हर दुकान और प्रतिष्ठान के बाहर डस्टबिन अनिवार्य किया जा रहा है। खुद फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाते हुए टीना डाबी ने अपने सख्त फैसलों से जनता में एक मजबूत संदेश दिया है।
सतीश पूनिया के सामने झुकाया 5 बार सिर
गुरुवार को नवो बाड़मेर के तहत कचरा संग्रहण के लिए नई रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश पूनिया मुख्य अतिथि थे। जब सतीश पूनिया कार्यक्रम में आए, तो टीना डाबी ने उनका स्वागत करने के दौरान 7 सेकंड में 5 बार सिर झुकाकर आभार जताया। पूनिया, जो उस समय फोन देख रहे थे, ने मुस्कराते हुए टीना डाबी की तारीफ की और कहा, खबरों में देखा कि टीना डाबी बाड़मेर को साफ-सुथरा कर रही हैं, डस्टबिन लगवा रही हैं। दादागिरी करते हुए शहर की सफाई करवा रही हैं, लेकिन यह एक बेहतरीन प्रयास है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो बाड़मेर जल्द ही इंदौर जैसे स्वच्छ शहरों में गिना जाएगा।
नई योजनाओं की तैयारी
टीना डाबी का यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है। श्रमदान और नगर परिषद के सहयोग से बाड़मेर के 24 से अधिक विभागों के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। हर सुबह और शाम कचरा संग्रहण करवाया जा रहा है। अभियान के अगले चरण में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में भी नई योजनाओं की शुरुआत होने वाली है।
टीना डाबी के नेतृत्व में बाड़मेर में सफाई व्यवस्था और अन्य सामाजिक अभियानों को नया आयाम मिल रहा है, और इस पूरे प्रयास को भाजपा नेता सतीश पूनिया ने भी सराहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ


