Rajasthan News: IAS अधिकारी टीना डाबी, जिन्हें एक Social Media Influencer के रूप में भी जाना जाता है, अपनी खूबसूरती और काम करने के अलग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं.
एक समय था जब वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात शेयर करती थीं. वह कभी अपनी Friendship Goals, कभी ऑफिस मूमेंट्स और कभी Coffee Date Vibes से फैंस को अपडेट रखती थीं. यहां तक कि उनकी Instagram Reels भी खूब वायरल होती थीं. लेकिन अब, पिछले डेढ़ साल से, टीना डाबी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, और फैंस उनके इंस्टा कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

IAS Tina Dabi ने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट करीब 17 महीने पहले किया था. उनके अकाउंट (@dabi_tina) पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब यह केवल फर्जी अकाउंट्स को रोकने के लिए मेंटेन किया जा रहा है. बायो में लिखा है: “Account maintained to curb fake accounts”. उनकी गैर-मौजूदगी ने उनके फैंस को निराश किया है, जो उनकी हर पोस्ट के लिए उत्सुक रहते थे.
क्यों बनाई सोशल मीडिया से दूरी?
टीना डाबी ने 2022 में अपने से 13 साल बड़े IAS अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की. यह शादी काफी चर्चा में रही, क्योंकि लोगों ने उनकी उम्र और दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया. यही कारण है कि उन्होंने दूरी बनाने का फैसला कर लिया था.
हाल ही में, उनकी बहन रिया डाबी के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी प्रेग्नेंसी और बेटे के जन्म की खबर सामने आई थी. इस खबर ने उनके फैंस को खुश किया, लेकिन टीना ने इसे लेकर भी कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी.
पहली शादी से लेकर दूसरी शादी तक
टीना डाबी की पहली शादी IAS अतहर आमिर खान से हुई थी. अतहर 2015 UPSC बैच के दूसरे टॉपर और कश्मीर के अनंतनाग से हैं. दोनों की मुलाकात मसूरी में IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. टीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली ही नजर में अतहर से प्यार हो गया था.
2018 में शादी करने के बाद यह जोड़ी सुर्खियों में रही, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया. 2022 में, टीना ने डॉ. प्रदीप गवांडे के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की.
पढ़ें ये खबरें भी
- पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सीसीएस की बैठक में खाद, तेल, गैस संकट को लेकर हुआ मंथन
- LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ ने दिल्ली के सामने रखा 142 रनों का लक्ष्य, अब्दुल समद ने खेली 36 रन की पारी, नटराजन-एनगिडी ने झटके 3-3 विकेट
- HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान, 14 साल की लड़कियों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन
- पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान, वन विभाग ने की लोगों से अपील
- घूसखोरों की तो खैर नहीं! धामी सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा प्रभाव, रिश्वत लेते हुए अधिकारी समेत 2 रंगेहाथ गिरफ्तार

