Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम से अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां और राख गायब होने का मामला थमने का नाम नहीं रहा है। जिसे देख पुलिस भी हैरान है। बीते 15 दिनों में यह तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ गई है।

बुजुर्ग महिला की अस्थियां मिलीं गायब
4 जनवरी को रामगंजमंडी मुक्तिधाम में बुजुर्ग महिला लीलाबाई का अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन तीसरे दिन अस्थियां एकत्र करने पहुंचे तो चिता स्थल पूरी तरह खाली मिला। अस्थियों और राख के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार सदमे में आ गया।
परिजनों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए रामगंजमंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत के बाद डिप्टी घनश्याम मीणा और थानाधिकारी संदीप कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम में सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। घटनाओं से नाराज स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से मुक्तिधाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- बाल बाल बचे : भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह का एक्सीडेंट, गंगा एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली का पहला महिला थाना पूरी तरह महिला स्टाफ से होगा संचालित, दिल्ली में मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास बनेंगे सस्ते घर, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
- अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाईः 161 घन मीटर रेत जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने लिया एक्शन
- MP में आंधी-बारिश का दौर: आज 7 जिलों में अलर्ट, कल से शुरू होगा तेज गर्मी का सिलसिला
- बिहार में नई सरकार के फार्मूले की जा सकती है घोषणा, अगले सीएम का भी नाम लगभग तय
