Rajasthan News: जोधपुर. आयकर विभाग ने बकाया टैक्स वसूली के लिए 3.6 किलो सोना नीलाम कर 3.10 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की. यह नीलामी सोमवार को जोधपुर स्थित आयकर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हाईकोर्ट के आदेश के तहत आयोजित की गई. नीलामी में जब्त किए गए सोने के बिस्किट बेचे गए, जिन्हें बीकानेर के एक मोबाइल कारोबारी से आयकर विभाग ने 14 अक्टूबर 2021 को छापेमारी के दौरान जब्त किया था.

आयकर विभाग की जांच में मोबाइल व्यवसायी की अघोषित आय का पता चला था, जिस पर 2.96 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स था. यह मामला राजस्थान हाईकोर्ट में पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने विभाग के पक्ष में फैसला सुनाया और नीलामी के आदेश दिए.
नीलामी से हुई टैक्स वसूली
आयकर विभाग ने कुल 13 सोने के बिस्किट नीलाम किए, जिनमें 10 बड़े और 3 छोटे आकार के थे. नीलामी की प्रक्रिया में 77780 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सोना बेचा गया. इससे कुल 3.11 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो बकाया कर राशि से अधिक थी.
करोबारी ने नीलामी की अनुमति मांगी
कारोबारी ने कोर्ट में यह अपील की थी कि जब्त सोने की नीलामी कर उसे कर चुकाने की अनुमति दी जाए. इसके बाद हाईकोर्ट ने आयकर विभाग को नीलामी करने की मंजूरी दी. नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने बकाया टैक्स की भरपाई कर ली.
2021 में हुई थी छापेमारी
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने 14 अक्टूबर 2021 को बीकानेर में कारोबारी लोकनाथ अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान कारोबारी, उनकी पत्नी और पुत्रवधू से संबंधित करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण, सोने के बिस्किट और सिक्के जब्त किए गए थे.
कार्रवाई के दौरान अरोड़ा ने कुछ स्वर्णाभूषणों को स्वयं, अपनी पत्नी और बहू का बताया, लेकिन आयकर विभाग ने अघोषित आय के आधार पर कर वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिलाएं, घर गिराने से थीं नाराज, मचा हड़कंप
- हर समस्या का होगा समाधान : खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जनता की सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
- Today’s Top News : पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति में देरी, कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया निराधार, पुलिस जवान की दबंगई, छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती, खेत और फार्म हाउसों की ड्रोन से की जा रही निगरानी, हाथी के मौत मामले में वन विभाग का एक्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News Today: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान कल, तेजस्वी ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें! बिहार पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, निशांत को CM बनाने की मांग, महिला से 10 लाख की ठगी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
