Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर और बांसवाड़ा जिलों में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह एक बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. उदयपुर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक के 20 से अधिक ठिकानों पर छानबीन की जा रही है.

गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर छापेमारी
उदयपुर के गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के दफ्तरों और गोदामों पर आयकर विभाग की टीमें सुबह से जांच कर रही हैं. यह फर्म टीकम सिंह राव के नाम पर रजिस्टर्ड है. मामला अवैध सामान परिवहन से जुड़ा हुआ है. आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) रेणु अमिताभ के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
बांसवाड़ा में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष के ठिकानों पर भी कार्रवाई
बांसवाड़ा जिले में भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा. यह छानबीन ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के छोटे भाई गोविंद सिंह राव के आवास और दफ्तरों पर हो रही है. गोविंद सिंह राव भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं. उनके सागवाड़िया गांव, कॉमर्शियल कॉलोनी और शिव कॉलोनी स्थित आवासों पर भी टीमें जांच में जुटी हैं.
अवैध सामान परिवहन का शक
आयकर विभाग को अवैध सामान परिवहन से संबंधित शिकायतों की पुष्टि के बाद यह छापेमारी करनी पड़ी. सूत्रों के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग ने मामले की सत्यता जांची और फिर तीन जिलों में एक साथ रेड की.
इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में खलबली मच गई है. विभाग को उम्मीद है कि जांच से बड़े पैमाने पर कर चोरी और अन्य अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है.
पढ़ें ये खबरें
- नक्सलवाद का अंत : गरियाबंद जिले में नया सवेरा… मुठभेड़ में सीसी चलपति, बालाकृष्णना समेत 31 नक्सली ढेर, 29 माओवादियों ने डाले हथियार, DGN डिवीजन का अध्याय भी समाप्त
- PU हंगामा मामला, 41 छात्रों पर केस दर्ज, पुलिस से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
- सरकारी नौकरी में सैलरी से पेट नहीं भरता! स्कूल को ग्रेड देने अफसर ने मांगे 1 लाख रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
- Hanuman Janmotsav 2026 : लंका जलाने के बाद इस धारा में शांत हुई थी हनुमान जी की पूछ की जलन …
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डिप्टी मैनेजर विद्युत रंजन भोल गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
