Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा को गांववाले उनके पसंदीदा फल आम खिलाते नजर आ रहे हैं। इसकी वजह है उनकी एक अनोखी मन्नत, जिसके कारण कस्बे के प्राचीन श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हुआ।

थाना प्रभारी का अनोखा प्रण
चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने सर्व समाज की बैठक में ऐलान किया था कि जब तक मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि नहीं जुट जाती, तब तक वे अपना सबसे पसंदीदा फल आम नहीं खाएंगे। उनकी इस भावना और समर्पण से प्रभावित होकर स्थानीय लोगों ने मात्र दो दिनों में सवा करोड़ रुपये की राशि जुटा ली। साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव भी रख दी गई। इसके बाद गांववाले और मंदिर के पुजारी थाना प्रभारी के पास पहुंचे और उन्हें आम खिलाकर उनका प्रण पूरा कराया। इस भावुक क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।
मंदिर जीर्णोद्धार से उत्साह का माहौल
मंदिर के जीर्णोद्धार की शुरुआत से चौमूं में सकारात्मक माहौल और सामाजिक एकता की मिसाल कायम हुई है। समाज के हर वर्ग ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सर्व समाज की बैठक में एक समिति का गठन किया गया, जिसके संरक्षक के रूप में थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा को चुना गया।
सामाजिक समरसता की मिसाल
यह घटना न केवल थाना प्रभारी के समर्पण को दर्शाती है, बल्कि चौमूं के लोगों की एकजुटता और उनके धार्मिक उत्साह को भी उजागर करती है। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य क्षेत्र में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वायरल वीडियो को देखकर लोग थाना प्रभारी की सादगी और गांववालों के प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

