Rajasthan Digifest TiE Global Summit 2026: राजस्थान में पहली बार बड़े स्तर पर रीजनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में आयोजित होने वाली ‘राजस्थान डिजिफेस्ट TiE ग्लोबल समिट-2026’ का उद्देश्य राज्य के स्टार्टअप्स को फंडिंग, मेंटरिंग और वैश्विक नेटवर्क से जोड़ना है।

समिट में 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें देशभर के स्टार्टअप्स, निवेशक, युवा उद्यमी, आईटी प्रोफेशनल्स, शिक्षण संस्थान और छात्र भाग लेंगे। आयोजन के जरिए स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश अवसर मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह समिट राजस्थान को आईटी और स्टार्टअप विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों को आयोजन की सभी तैयारियां समन्वय के साथ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। समिट की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग एवं वाणिज्य, आईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और TiE राजस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्टार्टअप और तकनीक आधारित नया ईकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। इस समिट के माध्यम से राजस्थान के स्टार्टअप्स को न सिर्फ निवेश के अवसर मिलेंगे, बल्कि आई-स्टार्ट प्रोग्राम के तहत चयनित स्टार्टअप्स को एक वर्ष की मेंटरशिप भी दी जाएगी।
सेक्टोरल सेशंस में फिनटेक, ई-कॉमर्स, एग्रीटेक, हेल्थटेक, प्रॉपटेक, एवीजीसी, मीडियाटेक, स्पोर्ट्सटेक, एआई-एमएल और डीपटेक जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ युवाओं और उद्यमियों से अपने अनुभव साझा करेंगे।
डिजिफेस्ट 2026 में 1200 से अधिक वैश्विक कंपनियों के फाउंडर, सीईओ और निवेशक शामिल होंगे। इसके साथ ही 20 से ज्यादा यूनिकॉर्न और सूनीकॉर्न स्टार्टअप्स के संस्थापक भी समिट का हिस्सा बनेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- कोटकपूरा में भीषण आग से तबाही: 40 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों ने मांगा मुआवजा
- IPL 2026 शेड्यूल में बड़ा बदलाव: अब चेन्नई में होगा GT vs CSK मुकाबला, रिवर्स मैच अहमदाबाद शिफ्ट
- LPG और पेट्रोल-डीजल पर बड़ा अपडेट! सरकार ने कहा- तेल-गैस की सप्लाई फुल, घबराने की जरूरत नहीं.. पैनिक बाइंग से बचने को कहा
- SRH vs RR IPL 2026: राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- हनीट्रैप से अपहरण : मास्टरमाइंड भांजा, मामा से 1 करोड़ की मांगी फिरौती, भाई को किया किडनैप! 5 आरोपी गिरफ्तार
