Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने सीमावर्ती इलाके जैसलमेर के पोकरण से हनीट्रेप और रुपयों के लालच में देश के साथ गद्दारी करने वाले और दुश्मन की खुफिया एजेंसी को गोपनीय जानकारी भेजकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने एक स्थानीय युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय सेना से जुड़ी सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं सीमा पार भेजने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से करता था पाक हैंडलर्स से बात
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि राज्य में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान इंटेलिजेंस की सूचना पर पोकरण के थाना सांकड़ा के नेडान गांव में रहने वाले झबराराम पुत्र भाना राम (28) की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर गिरफ्तार किया गया। तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार पाक हैंडलर्स के संपर्क में बना हुआ था।
पाक हैंडलर्स को ओटीपी देकर व्हाटसएप एक्टिवेट कराया
पुलिस पूछताछ और आरोपी के मोबाइल के तकनीकी परीक्षण में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। आरोपी झबराराम को पाक एजेंसियों ने हनीट्रैप और धनराशि का लालच दिया था। बदले में वह भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं साझा करता रहा था। इतना ही नहीं, उसने अपने नाम से जारी सिम कार्ड का ओटीपी पाक हैंडलर्स को देकर व्हाट्सएप एक्टिवेट करवाया, जिसका उपयोग देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।
एडीजी कुमार ने बताया कि संदेह पुख्ता होने पर झबराराम को केन्द्रीय पूछताछ केन्द्र, जयपुर लाया गया। यहाँ राजस्थान पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उससे संयुक्त रूप से कड़ी पूछताछ की। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर राजस्थान इंटेलिजेंस ने शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार 30 जनवरी को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
