Rajasthan News: जुलाई में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ लगातार सार्वजनिक जीवन से दूर रहे। उनकी गैरमौजूदगी पर विपक्ष सवाल उठा रहा था। लगभग डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को वह दिल्ली में अपने उत्तराधिकारी सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए। यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

गहलोत ने साधा निशाना, चुटकी भी ली
धनखड़ के सामने आने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ये तो आप मुझे खबर दे रहे हो कि धनखड़ साहब प्रकट हो गए हैं। अभी तक तो वो नजर ही नहीं आ रहे थे। हम सब, खासकर राजस्थान वाले, उनका इंतजार कर रहे थे क्योंकि वह हमारे ही प्रदेश के रहने वाले हैं। हमारे उनसे व्यक्तिगत संबंध भी हमेशा अच्छे रहे हैं।
गहलोत ने आगे कहा, अब आपने खुशखबरी दी है तो मैं अप्वाइंटमेंट लेता हूं और पूछता हूं कि कब मिलेंगे, कहां मिलेंगे, यहां आएंगे या हमें ही जाना पड़ेगा।
21 जुलाई को जब धनखड़ ने अचानक इस्तीफा दिया था, तब गहलोत ने इसे गंभीर मामला बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा और आरएसएस सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों पर अनुचित दबाव बना रहे हैं। गहलोत ने तब कहा था, मैंने जोधपुर में ही कहा था कि लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दबाव में काम कर रहे हैं, आज यह सच सामने आ गया है। उन्होंने धनखड़ के एक पुराने बयान का हवाला देकर जोड़ा था, कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है।
पढ़ें ये खबरें
- मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर महिला से लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस
- MP TOP NEWS TODAY: VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ NHRC ने की FIR, भोजशाला पहुंचे HC जज, मंत्री ने बुझाई खेत की आग, कानूनी खौफ में प्रेमी बना दूल्हा, कार में मासूम की जिंदा जलकर मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी
- Bihar Top News 28 march 2026: राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, पटना में लगे पोस्टर, विद्यालय में बड़ी डकैती, TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, घोड़े चेतक संग वायरल हुए अनंत सिंह, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बालको मेडिकल सेंटर में ‘दा विंची Xi’ रोबोटिक सिस्टम की स्थापना, अब प्रदेश में ही होगी उन्नत कैंसर सर्जरी
