Rajasthan News: राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर जाट और गुर्जर समाज के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। भरतपुर, धौलपुर और डीग के जाटों ने केंद्र सरकार से ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर 11 जून को डीग जिले के कुम्हेर स्थित पैंगोर चामड़ माता मंदिर में महापंचायत का आयोजन किया है। इस महापंचायत में जाट समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे और एक कमेटी बनाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया कि साल 2000 से जाट समाज आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन भरतपुर, धौलपुर और डीग के जाटों को केंद्र सरकार के आरक्षण से वंचित रखा गया है, जबकि राजस्थान के अन्य जाटों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2013 में आरक्षण मिला था, लेकिन 2015 में इसे रद्द कर दिया गया। 2017 में राज्य सरकार ने आरक्षण दिया, और 2024 में जयचोली गांव में आंदोलन के बाद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।
फौजदार ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग के लिए नया कानून बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल कैबिनेट से नोटिफिकेशन जारी करना है। उन्होंने सरकार से इन तीन जिलों के जाटों को भी केंद्र में ओबीसी आरक्षण का लाभ देने की मांग की। दूसरी ओर, गुर्जर समाज भी आरक्षण के लिए महापंचायत की तैयारी कर रहा है। दोनों समुदायों के आंदोलन से राजस्थान में आरक्षण का मुद्दा फिर से गरमा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime News : कथा वाचक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
- पत्नी ने ससुराल आने से मना किया तो टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों तक चला ड्रामा, फिर…
- उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल
- CG News : हॉस्टल में मोबाइल को लेकर विवाद, 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल
- गांजा बेचने पर मजबूर करती थी महिला, मना करने पर रची खूनी साजिश, बेटे के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत
