Rajasthan News: जिला निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत शनिवार को जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। शुद्धिकरण की इस प्रक्रिया में जिले की 17 विधानसभा सीटों से कुल 3 लाख 88 हजार 268 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। अब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 44,35,111 हो गई है।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र 4 लाख 02 हजार 827 मतदाताओं के साथ जिले का सबसे बड़ा क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, किशनपोल विधानसभा में सबसे कम 1 लाख 75 हजार 187 मतदाता पंजीकृत हैं। 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले में कुल 48.23 लाख वोटर्स थे, लेकिन एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड (ASD) श्रेणी के वोटर्स को हटाने के बाद संख्या में कमी आई है।
दावे और आपत्तियों का निस्तारण प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसके बाद 19 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान फॉर्म-6 (नया नाम): 1.57 लाख आवेदन मिले। फॉर्म-7 (नाम हटाना): 21 हजार से अधिक आवेदन। फॉर्म-8 (संशोधन): 47,834 आवेदन प्राप्त हुए। इनके निस्तारण के बाद 1.48 लाख नए वोटर्स को अंतिम सूची में जगह मिली है।
पढ़ें ये खबरें
- टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरूम से लग्जरी बाइक लेकर फरार, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा MBA स्टूडेंट; अंग्रेजी में बात करता और गाड़ी लेकर निकल जाता
- 2 दिन से लापता थे शिक्षक, बाइक से मिला सुराग, कमरे में पहुंचे परिजन तो बेड के नीचे का मंजर देख उड़े होश
- जवाब दीजिए कप्तान साहब..! रोहिताश पाल हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने SP से मांगा स्पष्टीकरण, 4 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार
- जल सुरक्षा से बनेगा विकसित ओडिशा: सीएम मोहन माझी ने 2612 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
- CG News : मुनाफाखोरी में जनता की जान से खिलवाड़, बिना बैच नंबर के 80 बोरी पाउच सीज
