Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज से एक बेहद खास पहल शुरू की गई है। दरअसल, अब क्लास में सिर्फ गणित और विज्ञान के फार्मूले नहीं गूंजेंगे, बल्कि जज साहब खुद बच्चों को कानून की बारीकियां समझाएंगे। ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे (Transformative Tuesday) नाम के इस बड़े अभियान के तहत प्रदेश के 1400 जज एक साथ मैदान में उतर रहे हैं।

4 लाख छात्रों तक पहुंचने का बड़ा टारगेट
बता दें कि इस मुहिम के जरिए कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 4 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। आज मंगलवार से शुरू हो रहे पहले सत्र में जजों का पूरा फोकस साइबर सुरक्षा पर रहेगा। बच्चों को उन खतरों से आगाह किया जाएगा जो आजकल मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में छिपे हैं, जैसे कि अनजान कॉल से डरने की जरूरत नहीं। सोशल मीडिया पर परेशान करने वालों को कैसे सबक सिखाएं। बैंक और ओटीपी से जुड़ी ठगी से बचाव।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अनोखी पहल
गौरतलब है कि यह पूरा आईडिया राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा का है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) के सचिव हरिओम अत्री के मुताबिक, इस पहल का मकसद युवाओं को कानूनी रूप से साक्षर बनाना है। इस अभियान के तहत साल भर हर महीने के मंगलवार को अलग-अलग कानूनी विषयों जैसे महिला अधिकार, बाल अधिकार और संवैधानिक कर्तव्यों पर चर्चा होगी।
कोर्ट वाली दीदी की शिकायत पेटी लेगी सबकी खबर
इस अभियान की सबसे दिलचस्प बात है कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटी। जज साहब अपने साथ स्कूल में एक बॉक्स लेकर जाएंगे, जहां छात्र अपनी कोई भी गुप्त परेशानी लिखकर डाल सकेंगे। चाहे वह स्कूल की समस्या हो या घर की, इन शिकायतों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम सीधे एक्शन लेगी।
जिम्मेदार नागरिक बनाने की तैयारी
बता दें कि इस पहल से न केवल बच्चों का डर खत्म होगा, बल्कि उनमें कानून के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की मौजूदगी में इस विजन को रखा गया था, जो अब हकीकत में जमीन पर उतर रहा है। राजस्थान ऐसा करने वाला देश का अग्रणी राज्य बन गया है।
पढ़ें ये खबरें
- RSS मुख्यालय के पास विस्फोटकों का जखीरा मिलाः नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर से लेकर कनेक्टर तक बरामद, हाईअलर्ट जारी
- 23rd Installment of PM Kisan : लाखों किसानों को इंतजार, ये कार्ड नहीं बनवाया तो अटकेंगे 2000, जानिए कैसे बनवाएं ?
- ‘सर पास कर दो, साली से शादी करवा दूंगा…’, कैंसर की दास्तां, रुपये का प्रलोभन; MP बोर्ड कॉपियों में छात्रों ने लिखे अनोखे मैसेज, कॉपी चेक करने वाले टीचर्स भी हैरान
- धरती के भगवान की मर गई इंसानियत, हाथ- पैर जोड़ते रहे मरीज के परिजन, फिर भी नहीं पसीजा दिल
- भरण-पोषण विवाद में घिरा बीएसपी, महिला आयोग ने जताई नाराजगी, भिलाई स्टील प्लांट को लगाई लताड़
