Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले से इंसाफ को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित परिवार दबंगों के कथित अत्याचार से डरकर अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गया है। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं के बजाय हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया, जिससे आरोपियों को राहत मिल गई।

27 नवंबर की घटना, चार जगह फ्रैक्चर का दावा
पीड़िता के अनुसार, 27 नवंबर 2025 को उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में उसके शरीर की चार हड्डियां टूट गईं। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए और गहने भी लूट लिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।
जमानत पर छूटे आरोपी
परिवार का आरोप है कि पुलिस की कथित लापरवाही के चलते आरोपी कुछ ही दिनों में जमानत पर बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया। हालात ऐसे बन गए कि परिवार को अपना घर छोड़ना पड़ा। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित है। आरोप यह भी है कि दबंग खेतों से जबरन फसल काट रहे हैं और घर में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं।
एसपी लोकेश सोनवाल ने लिया संज्ञान
मामला जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा तो एसपी लोकेश सोनवाल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने संबंधित थाना अधिकारी को तलब कर जांच में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सख्त धाराएं जोड़ी जाएंगी।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
- KKR vs SRH IPL 2026 : हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से दी करारी शिकस्त, 16 ओवर में ढेर हुई टीम; उनादकट ने झटके 3 विकेट
- ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी
