Rajasthan News: जयपुर के एक मंदिर में गुरुवार रात आयोजित जागरण के दौरान चाकूबाजी की घटना में 8 लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हिंसक घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाइश के बाद खुलवाया।
जागरण के दौरान झड़प और चाकूबाजी
करणी विहार पुलिस के अनुसार, शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया था। प्रसाद के रूप में खीर बांटी जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले दो व्यक्तियों ने कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई। विवाद के बीच, उन्होंने अपने साथियों को बुलाया और चाकू से हमला कर दिया।

साजिश का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना था कि उनका कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन माहौल को जानबूझकर बिगाड़ने की साजिश की गई। जब चाकूबाजी हुई, उस समय मंदिर में भजन-कीर्तन चल रहे थे।
पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है, जबकि कुछ लोगों ने हमलावर नसीब चौधरी और उसके बेटे को पकड़ लिया।
बता दें कि हमले में घायलों के पेट और छाती पर गंभीर चाकू के वार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक युवक RSS की जगदम्बा नगर शाखा से जुड़ा हुआ है। घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
वहीं इस घटना के बाद घायलों से मुलाकात करने देररात कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस मामले में कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- MP वालों हो जाओ सावधान! 2000 से ज्यादा फूड सैंपल फेल, मिलावट में ग्वालियर नंबर वन, जानें कहां कौन से सैंपल मिले फेल
- दिल्ली में मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई पर NGT सख्त, जानकारी न देने पर DUSIB पर जुर्माना
- ‘मैं अभी भी कांग्रेस में हूं’, विधायक निर्मला सप्रे के बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को सबूत पेश करने के दिए निर्देश
- आगरा में 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
- भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा: अमेरिका से जंग बढ़ने पर होर्मुज में बिछीं इंटरनेट केबल्स को काट सकता है ईरान, भारत का एक-तिहाई वेस्टबाउंड इंटरनेट ट्रैफिक इसी रास्ते जाता है
